Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaप्रसूनलता ने अंबेडकर नगर लोकासभा टिकट के लिए ठोंकी दावेदारी

प्रसूनलता ने अंबेडकर नगर लोकासभा टिकट के लिए ठोंकी दावेदारी

अवधनामा संवाददाता

गोसाईगंज – अयोध्या। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष प्रसूनलता ने अपनी आवास पर प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा मोदी सरकार व योगी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है। गरीब परिवारों को रहने के लिए पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं आयुष्मान योजना के तहत उनको 5 लाख तक निशुल्क उपचार की सुविधा भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल रहा है व गन्ना किसानों को समय से गन्ने का भुगतान हो रहा है। खेतों की सिंचाई के लिए बिजली व नहरों से पानी मिल रहा है। गरीब परिवारों के लिए मुफ्त में अनाज की व्यवस्था के साथ 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है। योगी सरकार ने भयमुक्त समाज की स्थापना की है, आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है। गरीब परिवारों को पक्के मकान, शौचालय, विधवा एवं वृद्धा पेंशन दी जा रही है। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रसूनलता ने अंबेडकर नगर लोकसभा से अपनी दावेदारी ठोकी उन्होंने कहा कि लोकसभा में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से टिकट मिलने के बाद जीत हासिल करके नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता पीएम सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लोकसभा में टिकट मिलने के बाद चुनाव लड़ करके मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा उनके नेतृत्व देश आगे बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular