अमृत सरोवर हमारे नए भारत की पहचान है : एके शर्मा

0
104

अवधनामा संवाददाता

विकास कार्यों से ही नए भारत की पहचान है: एके शर्मा

नगर विकास मंत्री ने हाटा नगर पालिका में लगभग 25 करोड़ की लागत से 51 परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

कुशीनगर। कुशीनगर भगवान गौतम बुद्ध की नगरी है। यहां के नगरों का एक सुंदर खाका तैयार किया जा रहा है। कुशीनगर में विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में कुशीनगर को एक भव्य व वैश्विक के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उक्त बातें मंगलवार को हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर चार बुद्ध नगर में प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से अमृृत सरोवर पोखरे का लोकार्पण के दौरान 51 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहां की यह अमृत सरोवर पोखरा हाटा, कुशीनगर व प्रदेश की पहचान नहीं, बल्कि नए भारत का निर्माण हुआ है। नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नगर साफ सुथरा बनाए रखे। साथ ही साफ-सफाई को चाक-चौबंद रखने के लिए मोहल्ला सफाई समितियों का गठन भी करें। उन्होंने ने नगर के सड़कों के किनारे हरियाली, प्रकाश व्यवस्था के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम को सांसद विजय कुमार दुबे, जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, स्थानीय विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, फाजीनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा साहित दर्जन लोगों ने संबोधित किया। संचालन मन्नजय तिवारी ने की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, इओ अजय कुमार सिंह, एडीएम वैभव मिश्रा, सीओ कुंदन कुमार सिंह, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, एसडीओ पी जायसवाल, कोतवाल राज प्रकाश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

विधायक मोहन वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाया

विधायक मोहन वर्मा ने सम्बोधित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप हो रहे विकास कार्यों एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने लोकार्पण के बाद अमृत सरोवर में यात्रा भी किया वहीं व्यायाम के लिए लगायें गए उपकरणों का भी अवलोकन भी किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here