HomeUttar PradeshLalitpurकांग्रेस ने छपरट में किया जनसंवाद कार्यक्रम

कांग्रेस ने छपरट में किया जनसंवाद कार्यक्रम

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया के नेतृत्व में महरौनी ब्लाक के ग्राम छपरट में दलित संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सहरिया आदिवासी बस्ती में दलित अधिकार मांग पत्र भरवाये गए, जिसमें उन्होंने कई समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारी जमीन और मकान का मुआवजा नहीं मिला। साथ ही खराब क्षेत्र के अंतर्गत ही हम लोगों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि दलित भाइयों की जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं को कांग्रेस पार्टी शासन से मांग कर सुलझाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही दलित आदिवासियों की हितैषी रही है। उनको अधिकार दिलाने हेतु हमेशा संघर्षरत है। कांग्रेसियों ने उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। तत्पश्चात कांग्रेसियों ने महरौनी ब्लाक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के पिताजी, रामकिशोर मिश्रा एवं कांग्रेस महासचिव असलम खान की माताजी के आकस्मिक देवगवन होने पर सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, राकेश रजक एड., आसाराम तिवारी, जाहरसिंह बघेल, रामभरोसे कुशवाहा, सूर्य प्रताप सिंह, सुशील श्रीवास, अभिषेक सिंघई, दयाशंकर रजक, श्याम सुंदर सारोठिया, बृजेश चंदेल, शेखर, मामूद चौधरी, अखिलेश मलैया, आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular