दिसम्बर तक चलेगा निराश्रित गौवंश संरक्षण का विशेष अभियान : डीएम

0
166

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा ग्राम विकास, नगर विकास, राजस्व विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में 01 नवम्बर से 31 दिसम्बर 23 तक चलाए जा रहे निराश्रित गौवंश संरक्षण विशेष अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों का नवनिर्माण एवं पूर्व में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों की क्षमता का विस्तार 30 नवम्बर 23 तक पूर्ण कर सभी निराश्रित गोवंशो को 31 दिसम्बर 23 तक अनिवार्य रूप से सत प्रतिशत संरक्षित करने के कड़े निर्देश दिए गए। तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी, विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी, नगरीय क्षेत्र के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रतिदिन गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किये जा रहे गोवंशों की रिपोर्ट प्रतिदिन लखनऊ स्तर पर भेजी जाती है, 1 नवंबर से 7 नवंबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में 669 गोवंश तथा नगरीय क्षेत्रों में 55 गोवंश विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जा चुके हैं। अभियान के दौरान विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जा रहे गोवंशों के भरण पोषण हेतु भूसे चारा आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here