Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurबुन्देलखण्ड विकलांग फाउण्डेशन की जिला व नगर कार्यकारिणी गठित

बुन्देलखण्ड विकलांग फाउण्डेशन की जिला व नगर कार्यकारिणी गठित

अवधनामा संवाददाता

जिलाध्यक्ष बालकिशन प्रजापति व संतराम यादव बने नगराध्यक्ष

ललितपुर। बुन्देलखण्ड विकलांग फाउण्डेशन की जिला व नगर कार्यकारिणी का विस्तार एक बैठक के दौरान किया गया। जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष बालकिशन प्रजापति, जिला महासचिव शैलेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसहाय, उपाध्यक्ष जमुना, संगठन मंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुशवाहा, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, प्रचार मंत्री करन कुशवाहा को मनोनीत किया गया। इसके अलावा नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये नगराध्यक्ष संतराम यादव, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष अनिल अहिरवार, नगर उपाध्यक्ष देवीलाल कुशवाहा, नगर सचिव रामगोपाल, नगर संगठन मंत्री जस्सु को मनोनीत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालकिशन प्रजापति ने कहा कि नवगठित जिला व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिम्मेवारी के साथ अपना काम ईमानदारी से करना है। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक दिव्यांग तक पहुंच सके इसके लिए विशेष रूप से देखरेख करनी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वह सदैव तत्पर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular