सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

0
115

अवधनामा संवाददाता

हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने महिला बिल पास करवाया:नम्रता पाठक
140 करोड़ जनता का सौभाग्य है कि पीएम मोदी और सीएम योगी जैसे नेता मिले:नीति शर्मा

अयोध्या।। शहर के मंगलम गेस्ट हाउस में सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन कार्यक्रम सांस्कृतिक गायन के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम की आयोजक अध्यक्षा नीरजा त्रिपाठी व श्रीमती सुधा पाठक ने मुख्य अतिथि नम्रता पाठक व विशिष्ट अतिथि महापौर गिरीशपति त्रिपाठी का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकारिणी ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे द्वारा संगठन के लिए जो सहयोग होगा वह हम करेंगे। महिला प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण समारोह में नारी शक्ति ने एक बार फिर हुंकार भरी है, महिला आरक्षण को लेकर नारी शक्ति ने पीएम मोदी व सीएम योगी की जमकर तारीफ किया है,अयोध्या पहुंची डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की पत्नी व भाजपा नेत्री नम्रता पाठक ने कहा कि हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने महिला बिल पास करवाया है, 33% महिला महिलाओं को आरक्षण देकर उनका सम्मान बढ़ाया है, आज महिलाएं घर से निकलकर के बाहर आ रही हैं, एक दूसरे की मदद करके समाज में अपना स्थान बना रही है, भाजपा ने महिलाओं को संरक्षण दिया है उनको किसी नेता के पास बैठने में डर नहीं लगता, महिलाएं निडर हैं,भाजपा के जो भी नेता है वह महिलाओं को अपनी बहन की तरह मानते हैं, महिलाओं को आदर्श मानते हैं, सम्मान देते हैं, इज्जत देते हैं, हर जगह महिलाओं को पूजा जाता है और यह कहते हैं जहां महिलाओं का सम्मान होता है वही देवता वास करते हैं,यही कारण है भाजपा में महिलाएं अधिक है क्योंकि उनको सम्मान मिलता है,सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक डा नीति शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 70 साल काम किया लेकिन महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, जब मोदी की सरकार आई तो सबसे पहले महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया, उनको शौचालय दिया, कांग्रेस सरकार ने कभी महिला बिल को पास नहीं होने दिया, स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेता सनातन धर्म पर टिप्पणी करते हैं, रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, 140 करोड़ जनता का सौभाग्य है कि पीएम मोदी और सीएम योगी जैसे नेता मिले हैं, 500 वर्ष की लड़ाई के बाद अब राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं, धारा 370 से निजात मिली है, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात मिली है, इस समय कैबिनेट में महिलाओं की फौज है, हर जगह महिलाओं को स्थान दिया जा रहा है, आज महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं, दरअसल आज सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की मनोनीत महिला सदस्यों ने शपथ ली है। इस अवसर पर महंत डॉक्टर ममता शास्त्री, शकुंतला त्रिपाठी, अशोका द्विवेदी, नीलम पाठक, सुभाष वत्स, रामकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, राजरानी शर्मा अधिवक्ता मंदीप पाण्डेय आदि सर्व ब्राह्मण महासभा की तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here