Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी विंध्याचल में वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों हेतु ओपेन हाउस मीटिंग का...

एनटीपीसी विंध्याचल में वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों हेतु ओपेन हाउस मीटिंग का किया गया आयोजन

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/विंध्यनगर एनटीपीसी विंध्याचल में वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों हेतु ओपेन हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रशासनिक भवन के भू-तल सभागार में की गई, जिसकी सभी नें बहुत सराहना की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी कर्मचारियों से चर्चा करना एवं उनकी चुनौतियों व सुझावों पर मंथन करना था।
इस बैठक में सभी कर्मचारियों नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने-अपने विचारों को वरिष्ठ प्रबंधन के समक्ष चर्चा हेतु प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) श्री ई सत्य फणि कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री राजेश भारद्वाज, महाप्रबंधक(तकनीकी सेवाएँ) श्री जे के सेनगुप्ता, महाप्रबंधक(मानव संसाधन) श्री प्रबीर कुमार बिस्वास, मुख्य चिकित्साधिकारी (विंध्य चिकित्सालय) डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, महाप्रबंधक(हरित रसायन) श्री सुजय कर्माकर, अपर महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular