Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी विंध्याचल में दुर्गा पुजा के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता का किया...

एनटीपीसी विंध्याचल में दुर्गा पुजा के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता का किया आयोजन

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/विंध्यनगर। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में दुर्गा पुजा 15 अक्टूबर 2023 से 24 अक्टूबर 2023 तक बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। जिसमे विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे- फ़ैन्सी ड्रेस, नृत्य, शंखनाद, चित्रकला प्रतियोगिता, डांडिया प्रतियोगिता, गीत-गायन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्री आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एनटीपीसी विंध्याचल पुजा समिति द्वारा दुर्गा पुजा के अवसर पर बाल वर्ग कक्षा 05 तक एवं कक्षा 06 से कक्षा 08 तक के बच्चों हेतु भक्ति गीत पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें भारी संख्या में उत्साह एवं उमंग के साथ बच्चों ने भाग लिया तथा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर प्रतिभागीगण, निर्णायकगण, श्रद्धालुओं के साथ-साथ काफी संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिवार जन उपस्थित रहें तथा कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में पुजा समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular