Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्य विकास अधिकारी ने स्ट्रॉबेरी के लगाए पौधे

मुख्य विकास अधिकारी ने स्ट्रॉबेरी के लगाए पौधे

अवधनामा संवाददाता

महिला किसानों को किया प्रोत्साहित

आर्थिक एवं सामाजिक रूप से महिलाएं सशक्त हो रही है- प्रणता ऐश्वर्या,मुख्य विकास अधिकारी

इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है।इस क्रम में शुक्रवार को विकासखंड भरथना के कुशगंवा बादशाह पुर में स्ट्रौबरी की खेती का शुभारंभ प्रणता ऐश्वर्या मुख्य विकास अधिकारी के कर कमलों द्वारा पौधा रोपित कर किया गया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनपद के महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। अभी स्ट्रौबरी की खेती 20 गांव में कराई जा रही है।कुशगांवा बादशाहपुर में में मानव स्वयं सहायता समूह की महिला किसान राधारानी के खेत में पौधों का रोपण किया गया।उन्होंने ग्राम में माध्यमिक विद्यालय सहित कई विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुधीर कुमार उपायुक्त उद्योग/स्वरोजगार ने कहा कि जनपद इटावा में समूह की महिलाओं बेमौसम सब्जी,स्ट्रॉबेरी सहित कई आजीविका गतिविधियों से जोड़कर अर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास शरद कुमार श्रीवास्तव,खंड विकास अधिकारी, भरथना प्रतिमा शर्मा,जिला मिशन प्रबन्धक दीपेंद्र सिंह,जितेश श्रीवास्तव, ब्लाक मिशन प्रबन्धक दसरथ सिंह, सेंट्रल बैंक एकदिल के शाखा प्रबंधक, सुषमा,मोहिनी,विमलेश कुमारी,माया देवी,मिलन देवी,सुधा आजीविका सखी एवं समूह की अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular