Sunday, April 12, 2026
spot_img
Homekhushinagarबनकटा में दो भैंसो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पशुपालकों में हड़कंप

बनकटा में दो भैंसो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पशुपालकों में हड़कंप

अवधनामा संवाददाता

मुंह से निकल रहे झांग देखकर पशुपालक जहरीले सर्प काटने की जाता रहे आशंका

कुशीनगर। विकास खंड मोतीचक के ग्राम पंचायत बनकटा उर्फ भरपुरवां गांव में एक ही किसान की दो भैंसो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पशुपालकों में हड़कंप मच गया। दोनों भैंसो के मुंह से निकल रहे झाग देखकर ग्रामीणों ने जहरीले सर्प काटने की आशंका जता रहे है। वही पीड़ित किसान के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम बनकटा निवासी पशुपालक किसान चंद्रभान राजभर अपने दो भैंस को खिला-पिला कर घर में बांधे थे। शुक्रवार की सुबह चंद्रभान जब गोशाला में गए तो दोनों भैंस को मृत अवस्था में देखकर अवाक रह गए। इसकी जानकारी तत्काल उन्होंने परिजनों को दिया। चंद्रभान की 45 वर्षीय बहू किरन गौशाला में पहुंची और पशुओं की दशा देखकर दहाड़ मारकर रोने लगी तथा कहने लगी अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। थोड़ी ही देर में परिजनों के अलावा गांव के बहुत से लोग आ गए। चंद्रभान ने बताया भैंस हमने लाखों रुपया कर्ज लेकर खरीदा था। अब कर्ज की रकम कैसे चुकाएंगे। बनकटा गांव में एक ही किसान की अचानक दो भैंस की मौत पर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग किसी जहरीले जीव के काटने से भैंस के मरने की बात बात कर रहे हैं वैसे भैंस के मुंह से झाग निकला हुआ था। पशुपालक चंद्रभान की बहू किरन ने बताया कुछ दिन पहले घर की तरफ सांप दिखाई दिया था जो कुछ देर बाद गायब हो गया था।

सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी मोतीचक डॉ विनय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पशुओं को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular