Thursday, May 7, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurप्रदर्शनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं: सांसद

प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं: सांसद

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान

सीडीओ ने आम जनमानस से की प्रदर्शनी में पहुॅचकर जन कल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने तथा उसका लाभ लेने की अपील

हमीरपुर : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा मुख्यालय स्थित चौरा देवी मंदिर प्रांगण में लगायी गयी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं पर आधारित तीन दिवसीय (10से12अक्टूबर) विकास प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्री बाबूराम निषाद जी ने फीता काटकर भव्य शुभारम्भ किया ।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद भाजपा के पदाधिकारी गणेश यादव, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ,जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी रूपेश कुमार नें प्रदर्शनी में योजनाओं से सम्बन्धित लगाये गये किटों/स्लाइड्स का अवलोकन करते हुये उपस्थित लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
सांसद राज्यसभा ने इस तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं ,नीतियों, कार्यक्रमों के माध्यम से विकास के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी विकास की मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रही है। कहा कि सरकार गरीब किसान मजदूर मां बहन बेटियों के हितों में कार्य कर रही है तथा सभी वर्गों का समान रूप से उत्थान कर रही है। कहा कि सरकार की विकासपरक नीतियों/उपलब्धियों में कोई भी क्षेत्र छूटा नहीं है इसमें सभी कुछ समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर आम जनमानस जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे। इस प्रदर्शनी में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं तथा उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
भाजपा पदाधिकारी श्री गणेश यादव जी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका सीधा लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को प्रदर्शनी में अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी आम जन के लिये बहुत ही उपयोगी है। इसका अवलोकन कर आम आदमी को प्रदेश सरकार द्वारा किए गए गत वर्षों के कार्यों/उपलब्धियों की जानकारी मिल रही है, इसके अलावा गरीब लोगों के उत्थान हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी आम लोग जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ ले सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ला व जिला विकास अधिकारी अजित श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्देश्य जन-जन तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से अब तक जो व्यक्ति प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से वंचित रह गये हैं, वे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर, उससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने जन सामान्य से प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं आदि की जानकारी प्राप्त करने तथा उसका लाभ लेने की अपील की है।

चौरा देवी मंदिर प्रांगण में लगाई गई केंद्र व प्रदेश सरकार की विकासपरक, लाभार्थीपरक एवं जनहितकारी योजनाओं की इस प्रदर्शनी में चित्र के माध्यम से विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जा रहा है । इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषय यथा जल जीवन मिशन-शुद्व जल अब हर घर-द्वार, पीएम स्वनिधि योजना, 06 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, ओडीओपी से हुनरमन्दों को मिला मान-सम्मान, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, वाइल्ड लाइफ इको पर्यटन, विद्यालयों का कायाकल्प, राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना, थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना, मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन का अभिनव प्रयास, 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था बनने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला से 16 लाख बालिकाएं सम्मानित, अटल पेंशन योजना के तहत 75 लाख से अधिक लोगो से लाभान्वित करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, ई-मार्केटप्लेस जेम पोर्टल के अन्तर्गत सर्वाधिक सरकारी खरीददारी करने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, मुफ्त दवाई मुफ्त उपचार, एम्स एवं मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, कौशल विकास नीति, ईज आफ डूइंग बिजनेस अचीवर स्टेट उत्तर प्रदेश, आई और इलेक्ट्रानिक में अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश, 06 एक्सप्रेस-वे संचालित 07 निर्माणाधीन, मिलेट्स-2023 के अन्तर्गत श्री अन्न के प्रोत्साहन हेतु उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरूद्वार कार्यक्रम संचालित, खेल कोटा के तहत सरकारी नौकरी, 06 शहरों में मेट्रो संचालित, गन्ना एवं चीनी उत्पादन में प्रथम राज्य बना उत्त्र प्रदेश, आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जनारोग्य योजना में 09 करोड़ लोगो को स्वास्थ्य बीमा कवर, 58 हजार बी0सी0 सखी का चयन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 1.46 करोड़ लोगो को लाभान्वित कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम, 15 करोड़ लोगो को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना में 55.20 लाख आवासों का निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 2.63 करोड़ किसानों को रू0 60845 करोड़ हस्तांतरित, हर घर जल योजना से 1.65 करोड़ के अधिक घरों को नल कनेक्शन, 96 लाख से अधिक एम0एस0एम0ई ईकाईयां, पाई-पाई से गरीब की भलाई, ओलम्पिक विजेताओं का सम्मान, मॉ गंगा काी अविरल-निर्मल धारा के लिए नमान गंगे कार्यक्रम, अपराध एवं अपराधियों के प्रति जिरो टॉलरेंस नीति, 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण, यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 36 लाख करोड़ रूपये से अधिक के एम0ओ0यू0, 804706 स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से 10311982 महिलाओं को रोजगार, डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने में उत्तर प्रदेश प्रथम, मनरेगा के क्रियान्वयन में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान, दिव्य कुम्भ भव्य कुम्भ, प्रदेश में 03 अर्न्तराष्ट्रीय एयर पोर्ट संचालित, 02 अर्न्तराष्ट्रीय एयर पोर्ट निर्माणाधीन, भव्य-दिव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी से हल्दिया तक देश का पहला अन्तर्राज्यीय निर्माण, खाद्यान्न, आलू, हरी मटर, आम और दुग्ध उत्पादन में देश में प्रथम स्थान, 96 लाख से अधिक एम0एस0एम0ई0 ईकाईयों की स्थापना, उज्जवला योजना में 1.75 करोड़ परिवारों को निःशुुल्क गैस कनेक्शन, विद्यार्थियों को यूनिफार्म, बैग व स्टेशनरी के लिए डीवीटी के माध्यम से 1200 रू0 का भुगतान, प्रधानमंत्री जन-धन योजना में 8.56 करोड़ खाते खोल कर देश में प्रथम स्थान सहित सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास एवं सबका-प्रयास विषयक विकास प्रदर्शनी जनसामान्य को उनके लाभ के प्रति योजनाओं के बारे में जागरुक करने एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत लगायी गयी है।
सूचनाधिकारी रूपेश कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जलीस खान ने किया
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह , वन स्टॉप सेंटर प्रभारी मोनिका गुप्ता रहेला परवीन, सूचना विभाग के सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक शिव बरन , प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु एवं अन्य लोग आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular