Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमुनीर बने लोकसभा प्रभारी अशरफ सहप्रभारी

मुनीर बने लोकसभा प्रभारी अशरफ सहप्रभारी

अवधनामा संवाददाता हिफजुर्रहमान 

भरुआ सुमेरपुर(हमीरपुर): अल्पसंख्यक वर्ग में मोदी मित्र बनाने के लिए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जमाल सिद्दीकी ने अभियान चला रखा है। अभियान को गति देने के लिए उनके निर्देश पर मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कस्बा निवासी मुनीर खान सनातनी को लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी व महोबा के शेख असरफ को सह प्रभारी बनाया है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने पत्र जारी करते हुए बताया कि अल्पसंख्यक वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पार्टी ने विशेष अभियान चला रखा है। बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पूरे देश में मुस्लिम वर्ग को जागरूक करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों व राजनीति से न जुड़े लोगों को मोदी मित्र बनाएं जाने के निर्देश दिए है। इस अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक लोकसभा में प्रभारी बनाएं गए है। जिसमें हमीरपुर महोबा तिंदवारी लोकसभा क्षेत्र से सुमेरपुर निवासी पूर्व बुंदेलखंड अध्यक्ष मुनीर खान सनातनी को प्रभारी व महोबा निवासी क्षेत्रीय मंत्री शेख असरफ राष्ट्रवादी को सहप्रभारी बनाया गया है। प्रभारी बनाएं जाने पर मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री इकबाल बेग, जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह अरोरा, महामंत्री नसीम लाला, हिना परवीन, अरिमर्दन सिंह, महेंद्र सिंह, दिगपाल चंदेल, अरविंद श्रीवास्तव, पवन सैनी, श्याम धुरिया, शरद चंदेल, योगेश योगी, आदित्य अवस्थी आदि लोगों ने हर्ष जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular