99 जोडो के चेहरे पर दिखा खुशी*
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मंगलवार को विकास खण्ड बनकटी के बोकनार के शिवशक्ति मैरिज लान मे आयोजित कार्यक्रम में वेद मंत्रों के मधुर उच्चार के बीच 99 जोड़े विधि विधान से एक दूसरे के हो गए। हिंदू जोड़े सात फेरे लेते हुए एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई। बनकटी ब्लाक प्रमुख रघुनाथ सिंह ने इसे सरकार की एक कल्याणकारी योजना बताया। सरकार ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए तथा बेटी को बोझ ना समझने के लिए इनके विवाह की जिम्मेदारी सरकार ने स्वयं उठा ली है।
हर वर्ष सरकारी खर्चे पर हजारों जोड़ों की शादी कराई जा रही है। जो अपने आप में एक मिसाल है। यही नहीं समाज के हर तबके को समृद्ध करने के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाकर और उसे सफलता के सोपान तक पहुंचा कर यह सिद्ध कर दिया है। कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति रहे तो कुछ भी किया जा सकता है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए लोगों को विश्वास दिलाया कि यह सरकार सभी के विश्वास पर उतर रही है। उन्होंने नव दंपतियों के सुख में जीवन की कामना की। सभी जोड़ों को सरकार द्वारा निर्धारित पुरस्कार वितरित किये गए। बनकटी के खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पाल, विकासखंड बनकटी के अधिकारी एडीओ बृजेश श्रीवास्तव, अतुल पाल, रामायण सिंह के साथ तमाम लोगों का बड़ा योगदान रहा।





