Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeबृहद रोजगार मेले में 915 युवाओं का चयन, 22 कंपनियों ने दिए...

बृहद रोजगार मेले में 915 युवाओं का चयन, 22 कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर

महराजगंज। नव निर्माण के उत्कृष्ट नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला सेवा योजन विभाग के तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सदर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि मेले में 22 कंपनियां शामिल हुईं, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है और मेले के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि कौशल विकास मिशन के तहत जनपद में 18 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मेले में 1536 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ, जिसमें से 915 का प्रारंभिक चयन किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 125 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular