Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeआकाशीय बिजली गिरने से 9 बकरी, एक बछड़े की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से 9 बकरी, एक बछड़े की मौत

उरई (जालौन)। माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में तेज हवा एवं बरसात के बीच कड़कड़ाती आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी जिससे पेड़ के नीचे छुप कर बैठी 9 बकरियां एवं एक गोवंश की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के सुरपतिपुरा गांव में एक पेड़ पर दोपहर 2 बजे कड़कड़ाती आकाशीय बिजली गिर गई जिससे पेड़ के नीचे बैठी 9 बकरियां और एक गाय का बच्चा चपेट में आ जाने से सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आकाशीय बिजली की चपेट मृत्यु हुई बकरियां एवं गाय की बछड़े के मरने से किसान शिवरतन सिंह निवासी सुरपतीपुरा हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान हो गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular