Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarquee8 से शुरू होंगे मिस्टर एण्ड मिस लखनऊ 2017 के अॉडिशन

8 से शुरू होंगे मिस्टर एण्ड मिस लखनऊ 2017 के अॉडिशन

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA………………….
8 से शुरू होंगे मिस्टर एण्ड मिस लखनऊ 2017 के अॉडिशन

लखनऊ । राजधानी की प्रतिभाओं को ग्लैमर जगत तक पहुंचाने के लिये एम्परर मिस्टर एण्ड मिस लखनऊ 2017 का निर्णय 11 जून को किया जायेगा । रविवार को राजधानी के गोमती नगर स्थित एक होटल में प्रतियोगिता की जानकारियां देने के लिये अभिनेत्री काम्या पंजाबी, बिग बॉस विनर मानवीर गुर्जर और अनीता मौजूद रहे । एम्परर की निदेशक अनारा गुप्ता ने कहा कि कम्पनी जीतने वालों के लिये ग्रैण्ड फिनाले के दिन तीन बड़ी फिल्मों के नाम एनाउंस करेगी और ये प्रतियोगिता एक ऐसा मुकाम हासिल करेगी जो आज तक प्रदेश में किसी ने नहीं किया है ।
आयोजक फिल्म अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने आयोजन की जानकारियां देते हुए कहा कि 2 हजार रुपये की इंट्री फीस वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नवाबों के शहर से बुद्धि, सौंदर्य और मन की खूबसूरती को पहचान कर मन्च प्रदान करना है । यह प्रतियोगिता न केवल मॉडलिंग जगत में कदम रखने का कारण बनेगी बल्की इसके माध्यम से बॉलीवुड में भी प्रतिभागी अपना मुकाम हासिल कर सकेंगे । इस प्रतियोगिता के माध्यम से पेशेवर, उच्च गुणवत्ता वाले पोर्टफोलियों मिलने के साथ प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा । प्रतियोगिता के चरणों के बारे में बतातें हुए कहा कि फाइनल राउण्ड के लिये उम्मीदवारों का चयन स्क्रैनिंग दौर में उनकें सफल प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा तथा सफल उम्मीदवारों को 4 दिनों के कड़े ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना पडेगा । अंतिम स्क्रैनिंग दौर के बाद 8 जून को फाइनल अॉडिशन और पर्सनल इंटरव्यू होंगे और 9-10 को ग्रुप डिस्कशन तथा ग्रूमिंग के बाद मिस्टर एण्ड मिस लखनऊ के नाम की घोषणा 11 जून को की जायेगी । ग्रैण्ड फिनाले से पहले राजधानी में एक प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को पेशेवर रूप से व्यक्तित्व विकास, त्वचा व बालों की देखरेख, व्याख्यान, रैंप वॉक, मॉडलिंग और फिजिकल ट्रेनिंग जैसे विभिन्न आवश्यक क्षेत्रों में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा । प्रतियोगिता को जज करने के लिये बॉलीवुड से सुपर मॉडल्स और मशहूर हस्तियां मौजूद रहेगी । ग्रैण्ड फिनाले को जज करने के लिये सोहा अली खान, अली फजल, कशमीरा शाह, किश्वर मर्चेंट जैसे बड़े नाम मन्च पर मौजूद रह सकते है और 18-18 लड़के और लडकियों को ग्रैण्ड फिनाले के लिये चुना जायेगा । विनर के साथ साथ सभी प्रतिभागियों को पेटीएम के द्वारा पुरस्कार दिया जायेगा ।
बिग बॉस विनर मानवीर गुर्जर ने बताया कि वे चार दिनों बाद खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग करने के लिये निकल रहे है जिसका प्रसारण जल्दी ही टेलीविजन पर किया जायेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular