8 मई को मण्डलायुक्त की उपस्थित में सम्पन्न होगा सम्मान समारोह
कानपुर महानगर, विश्व रेडक्रास दिवस 8 मई के संदर्भ में एक बैठक एडीएम समीर वर्मा की अध्यक्षता में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज में सम्पन्न हुयी, जिसमें निर्णय लिया गया कि 8 मई को विश्व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में मर्चेन्ट चेम्बर हाल सिविल लाइन्स में एक समारोह का आयोजन जिलाधिकारी कानपुर नगर की अध्यक्षता में किया जायेगा, जिसमें मानवता के हित में कायर्य करने वाले व्यकितयों, संस्थाओं, रक्तदान करने वाले रक्तदानियों, संस्थाओं, ट्रेनिंग देने वाले व्यवसासियों तथा अनेक सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा।

अस दोरान रेडक्रास की शिक्षाओं का महत्व भी बताया जायेगा। समारेाह में मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। बैठक में जिला रेडक्रास सोसयटी के सचिव आरके सफफड, डा0 अंगद सिंह, तेज कौर, षरद प्रकाश अग्रवाल, डा0 आरसी आर्या, डा0 जमाल अहमद, लखन शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





