कानपुर महानगर, बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाली एनएलसी चोकी प्रभारी स्वयं ही एक मकान पर कब्जा करा रहे है।किरायेदारी के प्रकरण में अनावश्यक हस्तक्षेपप कर सिविल मामल को दबाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरा प्रकरण 130/281 अजीत गंज के रहने वाले विकास शर्मा का है। विकास का कहना है कि उसने किरायेदार द्वारा अवैध निर्माण कराने और विरोध करने पर गुंडई करने के खिलाफ आईजीआरएस के द्वारा शिकायत की थी, जिस नम्बर 40016418017573 है।

बावजूद इसके एनएलसी चोकी इंचार्ज ने मौके पर आकर उल्टा दबंगो का ही साथ दिया और सुविधा शुल्क लेकर उनको बेरोकटोक निर्माण करवाने को कहा। शिकायत पत्र की काॅपी दिखाने पर उन्होने यह कहकर आईजीआरए कम्प्लेन फाड दी कि ये सब कम्प्लेन वो नही मानते और मकान का निर्माण स्वयं खडे होकर करवा रहें है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





