Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 78वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

एनटीपीसी-विंध्याचल में सम्पन्न हुई 78वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ विंध्यनगर एनटीपीसी विंध्याचल के प्रशासनिक भवन के सी वी रमन सभागार में मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा 78वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस समिति का मुख्य कार्य परियोजना के अंतर्गत विभागों/अनुभागों मेँ राजभाषा अधिनियम/नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना एवं अप्रैल से जून, 2023 की तिमाही की इस दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन करना है।

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की यह बैठक परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) श्री ई सत्य फणि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) ने राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं हिंदी मे उत्कृष्ट कार्य कर रहें कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर और काम हिंदी में करने के लिए प्रेरित करने को कहा। आगामी तिमाही में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन करने का प्रस्ताव भी किया।

बैठक के आरंभ मेँ सर्वप्रथम कार्यपालक (मानव संसाधन- नैगम संचार एवं राजभाषा) सुश्री शिक्षा गुप्ता द्वारा परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) श्री ई सत्य फणि कुमार, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री राजेश भारद्वाज, महाप्रबंधकगण एवं समिति के अन्य सदस्यों का अभिनंदन कर अप्रैल से जून, 2023 तिमाही के दौरान राजभाषा अनुभाग की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी व विगत बैठक के दौरान लिए गए विभिन्न निर्णयों की वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया। अंत में बैठक का समापन सभी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular