29 वाॅ सड़क सुरक्षा सप्ताह 23.04.2018 से 29.04.2018 के अन्तर्गत आज प्रातः 07ः30 बजे 700 बच्चों के साथ पुलिस लाइन से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रभात फेरी निकाली गयी, जो वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चैराहा, टी0डी0 कालेज से होते हुए पुलिस लाइन पर जाकर समाप्त हो गयी। प्रभात फेरी के समय बच्चे अपने हाथों में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित बैनर, बोर्ड इत्यादि लिये हुए थे, जिसमें लोगों के सड़क दुर्घटना से बचाव के संदेश लिखे हुए थे। सड़क के दोनो तरफ लोग इस प्रभात फेरी को देखने के लिए उत्साहित थे, और प्रभात फेरी से काफी लोग लाभान्वित हुए। प्रभात फेरी में मोहम्मद हसन इण्टर कालेज, जनक कुमारी इण्टर कालेज एवं नेहरू बालोद्यान के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के समय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सौरभ कुमार, ए0आर0एम0 रोडवेज केसरी नन्दन, सी0ओ0 सीटी, सी0ओ0 सदर द्विवेदी जी, एस0ओ0 थाना लाइन बाजार मिथलेश मिश्रा, ट्रैफिक इंचार्ज विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार श्रीवास्तव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में अपरान्ह 12ः30 बजे जनक कुमारी इण्टर कालेज हुसेनाबाद जौनपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में सडक सुरक्षा से सम्बन्धित विडियो क्लीप चलचित्र के माध्यम से बच्चों को दिखाया गया तथा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सौरभ कुमार ने प्रजेंटनश के माध्यम से सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विषय पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में जनक कुमारी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह के साथ समस्त स्टाफ एवं सैकडों बच्चों ने हिस्सा लिया और लाभान्वित हुए। कुछ बच्चों ने सड़क सुरक्षा से बचने के उपाय पर भाषण के माध्यम से उपस्थित लोगों को बताया। उक्त जानकारी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रशासन/प्रवर्तन)सौरभ कुमार ने दिया है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट





