दुग्ध उत्पादकों को तकनीकी निवेश कार्यक्रम के अन्तर्गत 69.36 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

0
328
लखनऊः 02 सितम्बर, 2020
दुग्ध विकास विभाग के अन्तर्गत स्थापित संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश की सरकारी दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादक/सदस्यों को दुग्ध विकास कार्यक्रम के तहत लाभान्वित कराने, इनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए तकनीकी निवेश योजना हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 69.36 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना के अन्तर्गत मंजूर की गई है।
दुग्ध विकास विभाग द्वारा इस सम्बंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सदस्यों से गठित/पुनर्गठित समितियों पर ही किया जायेगा।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here