अलीगढ़। अलीगढ़ से बल्लवगढ़ जा रही बुधविहार डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 2671 जो अपने निर्धारित समय से जा रही थी। जिसमे की लगभग 72 सवारी सवार थी। जिसमे की 62 सवारी बिना टिकट पकड़ी गई। यह सारी कार्यवाही एक शिकायत पर लखनऊ से आए जीएम प्रवर्तन गौरव वर्मा द्वारा की गई। जानकारी अनुसार मुख्यालय को बराबर शिकायत मिल रही थी कि इस रूट पर जाने वाली लगभग सभी बसों की परिचालक यह खेल कर रहे हैं। आखिरकार सोमवार को बुधविवार डिपो की यह बस पकड़ में आया। बस के चालक मिथुन कुमार और परिचालक जगदीश गौतम बिना टिकट सवारियों को पैसा लेकर पुराने समय से कर रहे हैं। इस कार्य में बुधविहार डिपो के एआरएम, क्षेत्रीय प्रबंधक, आरएम स्काउट की चेकिंग गाडियां जिसमें की टी आई व आर आई चेकिंग करते हैं। और बिना टिकट यात्रा करवाने में परिचालकों की मदद करते चले आ रहे हैं।
चौकाने वाली बात यह है कि एमडी स्कॉट में लगी गाड़ी यूपी 32 एएच 3159, यूपी 32 केएच 3160 पर सवार चेकिंग स्टाफ इस रूट पर पहले भी बिना टिकट गाडियां पकड़ चुके परंतु भ्रष्टाचार इतना बड़ गया है कि जितनी सवारी बिना टिकट पकड़ी जाती हैं उतनी ही रकम लेकर मामला रफा दफा करने का खेल चल रहा है। लेकिन इस बार खुद मुखालय से आए गौरव वर्मा ने इतनी बड़ी संख्या में बस में चोरी होते देखा जिसमें 62 सवारी बिना टिकट मिली। जब सवारियों से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि कंडक्टर ने हमसे टिकट के पैसे ले लिए पर टिकट नहीं दी इस पर गौरव वर्मा ने मशीन पर 62 सवारी लिख कर कार्यवाही की। इस तरह का कार्य अलीगढ़ में क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की मिली भगत से पूर्व में भी 42 और 50 सवारियां लिखी जा चुकी है परंतु मामला रफा दफा कर दिया गया। परिचालकों के इस कृत्य से राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।





