Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeGeneralमिजोरम में एके सीरीज के 496 कारतूस जब्त, दो गिरफ्तार

मिजोरम में एके सीरीज के 496 कारतूस जब्त, दो गिरफ्तार

मिजोरम में सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस जब्त किये हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ और मिजो पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आइजोल से भारी मात्रा में जिंदा कारतूस जब्त किये हैं।

बीएसएफ के एक सूत्र ने आज बताया है कि कल चलाए गये अभियान के दौरान एके सीरीज की कुल 496 जिंदा गोलियां जब्त की गईं। गोलियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, दोनों की पहचान को उजागर नहीं किया गया है।

गोलियों का उद्देश्य अभी भी अज्ञात है। आगे की पूछताछ के लिए बीएसएफ ने दोनों को मिजोरम पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular