इटावा। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वाधान में चंबल वाइल्डरनेस कैंप,बराखेड़ा एवं उसके आसपास यमुना नदी के किनारे पर नेचर वॉक का आयोजन किया गया।नेचर वॉक का नेतृत्व डॉ बी एन सिंह बायोलॉजिस्ट लायन सफारी,डॉ देवेंद्र दुबे,डॉ कमल कुमार एवं रश्मि पुरवार द्वारा किया गया।
स्कॉन महासचिव डॉ राजीव चौहान ने यमुना नदी में आने वाले प्रवासी पक्षियों ग्रे लेग गीज,बार हेडेड गीज,ग्रीनशैंक, रेडशैंक,ब्राह्मणी डक एवं कार्मोरेंट के बारे मे विस्तार से बताया।घने कोहरे के बीच चहकती चिडियों ने वातावरण को अत्यंत मनमोहक बना रखा था।
झाड़ियों की कुछ महत्वपूर्ण पक्षी पर्पल सनबर्ड,प्रीनिया, सिल्वरबिल बुलबुल भी इस क्षेत्र में देखने को मिली।संजय चौहान,कंसल्टेंट,अटल भूजल योजना हरियाणा ने बताया कि इस तरह की नेचर वॉक से हम आम जनों को वनों के संरक्षण के प्रति जागरूक कर सकते हैं जहां वन अधिक होते हैं वहां वर्षा से ज्यादा जल प्राप्त होता है और वही हमारे भूजल का पुनर्भरण करता है।
डॉ मंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि आज के नेचर वॉक में 47 पेड़ पौधों की प्रजाति एवं 21 चिड़ियों की प्रजाति देखने को मिली।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने शैलेंद्र,दीक्षा,निशा एवं अर्जुन चौहान का उल्लेखनीय योगदान रहा।





