Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeअमृत सरोवर योजना में लगे 40 हजार मजदूर, 72 तालाबों की चल...

अमृत सरोवर योजना में लगे 40 हजार मजदूर, 72 तालाबों की चल रही खुदाई

 

अवधनामा संवाददाता

सुलतानपुर। अमृत सरोवर योजना के तहत मनरेगा मजदूरों को काफी राहत मिली है। सुल्तानपुर में मौजूदा समय में 72 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिसमें लगभग 40 हजार मजदूर काम कर रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि तालाब जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे।
इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत सरोवर योजना में तीनों स्तर पर काम किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर तालाबों का जीर्णोद्धार करते हुए तालाब का निर्माण और उसके साईड में इंटर लॉकिंग की जा रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर अब तक 72 तालाब चिंहित हुए हैं जो अमृत सरोवर के मापदंड को पूरा करते हैं। क्षेत्र पंचायत स्तर पर 20 तालाब हैं। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। आज की तारीख में 62 स्थानो पर श्रमिक काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शेष में जैसे ही बजट सेंक्शन होता है वैसे ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया तालाब की साइज पर उसके निर्माण का खर्च निर्धारित है। मिनिमम अगर एक एकड़ का एरिया है तो इसका स्टीमेट 30 से 32 लाख रुपए का बनता है। अगर नया तालाब लिया गया है तो 17 से 18 लाख में मनरेगा से उसकी खुदाई का काम होता है। और 10 से 12 लाख में उसका इंटर लॉकिंग का व अन्य सुविधा जो हमें देनी है 2-3 लाख में वो हो जाता है। 979 हमारे यहां ग्राम पंचायतें हैं उसमें 966 ग्राम पंचायतों पर आज कार्य चल रहे हैं। इसमें करीब 39044 श्रमिक कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular