लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि बुन्देलखण्ड में सभी सांसद भारतीय जनता पार्टी के होते हुये भी विगत 4 वर्षो में जल संसाधन की व्यवस्था नहीं हो सकी और वहां की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। केन्द्र में सरकार बनते ही केन्द्रीय कैबिनेट में तय हुआ था कि प्रतिवर्ष सांसद अपने क्षेत्र के एक गांव को गोद लेकर उसे विकसित करेंगे परन्तु चार वर्ष बीत जाने के बाद भी बुन्देलखण्ड का एक भी गांव विकसित नहीं हो सका जहां पर सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध हों।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि देष की परम पवित्र नदी गंगा को निर्मल करने का बीडा केन्द्र सरकार ने उठाया था और देष के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बनारस से ही सांसद हैं परन्तु गंगा मैया की लगभग वैसी ही दषा है जैसी चार वर्ष पहले थी। मोदी जी ने अपने प्रथम भाषण में कहा था कि गंगा मां ने बुलाया है परन्तु यह भावना भी कोरी चुनावी स्टंट की तरह ही रही। आज नेपाल में श्री मोदी जी बोल रहे हैं कि नेपाल के बिना हमारे धाम भी अधूरे और राम भी। यह कहना कितना हास्यास्पद है कि जबकि बनारस का काषी विष्वनाथ धाम महान ज्योर्तिलिंगों में से एक है और राम कण कण में व्याप्त हैं इसलिए अधूरे कहने पर उन्हें हृदय में ग्लानि महसूस करके माफी मांगनी चाहिए।

रालोद प्रदेष प्रवक्ता ने कहा कि धर्म का सहारा एवं झूठ की नाव पर सवार होकर 2014 की वैतरणी मोदी जी ने अवष्य पार कर ली परन्तु आज की परिस्थतियों में देष की जनता ने उनके हर झूठ को पहचान लिया है। और उन्हें भी 2019 के चुनाव में जनता झूठे आष्वासन देकर सत्ता से बिदा कर देगी।

——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





