HomeUttar PradeshHamirpurजनगणना हेतु 33 बिंदुओं का प्रशिक्षण, ग्राम स्तरीय कार्मिकों को दी गई...

जनगणना हेतु 33 बिंदुओं का प्रशिक्षण, ग्राम स्तरीय कार्मिकों को दी गई जिम्मेदारी

भरुआ सुमेरपुर। ब्लॉक सभागार में बुधवार को जनगणना के अंतर्गत मकान गणना कार्य के लिए ग्राम स्तर के कार्मिकों को 33 बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहीं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सदानंद यादव ने प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, सर्वे के बिंदुओं और डेटा संकलन की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार से शुरू हो रही गणना प्रक्रिया में सभी संबंधित कार्मिक पंचायत स्तर पर मौजूद रहकर सहयोग करेंगे।

प्रभारी खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक इसे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य पर विशेष जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान लेखाकार इमरान खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular