Sunday, December 14, 2025
spot_img
HomeMarquee6 अध्यक्ष, 4 महामंत्री व 2 कोषाध्यक्ष समेत 32 प्रत्याशियों ने किया...

6 अध्यक्ष, 4 महामंत्री व 2 कोषाध्यक्ष समेत 32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अवधनामा संवाददाता

– 9 दिसंबर को होगी पर्चे की जांच, वैध प्रत्याशियों के सूची का होगा प्रकाशन
– 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग, 22 को मतदान व 23 दिसंबर को होगी गणना
– सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 के निर्वाचन का हाल

सोनभद्र/ब्यूरो राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में वृहस्पतिवार को दूसरे एवं अंतिम दिन तक विभिन्न पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।जिसमें सर्वाधिक 6 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए, 4 प्रत्याशी महामंत्री व 2 प्रत्याशी कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। उम्मीद है कि इन्ही पदों पर ही चुनाव कराया जाएगा, क्योंकि अन्य पदों पर अकेले प्रत्याशी होने की वजह से लगभग उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुरेश सिंह ने बताया कि सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2022~23 के लिए अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों पूनम सिंह, नरेंद्र कुमार पाठक, मनोज कुमार पांडेय, विजय कृष्ण वर्मा, उमेश मिश्रा व हेमनाथ द्विवेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं महामंत्री के लिए 4 प्रत्याशियों आनन्द कुमार मिश्र, शारदा प्रसाद मौर्या, अरुण कुमार सिंघल व राजीव कुमार सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों मनोज कुमार मिश्र व भानु प्रताप चौहान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सिर्फ संजय कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि इस पद पर पर्चा लेने के बावजूद भी पवन कुमार शर्मा एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर तेजमणि पाण्डेय एवं दीपक केसरी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष नीचे के लिए गिरजा शंकर दुबे ,प्रदीप पाण्डेय ने किया। संयुक्त मंत्री प्रशासन गीता गौर, संयुक्त मंत्री प्रकाशन शादाब आलम ,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रितेश कुमार मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वही कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर के लिए सुनील कुमार, गोविंद प्रसाद मिश्र, दिनेश धर दुबे , सुशील कुमार चौबे ,मानिंद त्रिपाठी एवं महेंद्र प्रताप सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे के लिए कपिल कुमार, अखिलेश कुमार मिश्र, रमाशंकर चौधरी, आशुतोष पाठक, अखिलेश कुमार मिश्र एवं संजय कुमार पाण्डेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया । इस प्रकार कुल मिलाकर के 32 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular