Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarquee30 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र,खिले चेहरे

30 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाणपत्र,खिले चेहरे

संतकबीर नगर: मुंबई की संस्था अक्षय शक्ति वेलफेयर एसोसियेशन द्वारा युवा विकास समिति के स्थानीय संयोजन में विकास खंड सांथा के ग्राम सिरसिया तिवारी में अक्षयधागा स्किल सेंटर प्रोजेक्ट के तहत संचालित किये जा रहे सिलाई कटाई और रेडीमेड गारमेंट प्राप्त 30 महिला प्रशिक्षुओं को मंगलवार को प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। प्रमाण-पत्र का वितरण अक्षय शक्ति वेलफेयर एसोसियेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नारायण अय्यर एबी अय्यर हाथों किया गया।
मौके पर अपने संबोधन में डॉ. नारायण अय्यर एबी अय्यर ने कहा कि मिशन वन मिलियन के तहत देश भर से दस लाख महिलाओं को विभिन्न तरह के स्किल ट्रेनिंग प्रदान किये जाने की दिशा में किये जा रहे प्रयास के तहत जोएटिस इंडिया के सहयोग से अक्षय धागा स्किल सेंटर के सफल प्रशिक्षुओं को प्रदान किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और नए फैशनेबल सिलाई-कढ़ाई के गुर सिखाना है। ताकि ये लोग अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। साथ ही समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सके।
नितेश शर्मा नें कहा कि इस तरह के ट्रेनिंग से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सोपान जुड़ता है। जिससे असमानता को समाप्त करने में सहायता मिलती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षित महिलाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संस्था आगे भी इस दिशा में कार्य करती रहेगी ताकि महिलाएं स्वावलंबी बन सके। बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें कहा किइस ट्रेनिंग में ऐसे कपड़ों को सिलना सिखाया गया जिसकी फैशन इंडस्ट्री में ज्यादा मांग है। उन्होंने नें बताया की इस ट्रेनिंग के दौरान रेडीमेड में महिलाओं और पुरुषों के कपड़ो की कटिंग, सिलना सिखाया गया | इसके बाद कपड़े के पर्स, बैग के अलावा अन्य कपड़े से निर्मित आयटम बनाना भी सिखाया गया।
इस मौके पर संस्था युवा विकास समिति के सचिन्द्र शुक्ल नें सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं और लडकियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान माधुरी, रविन्द्र नाथ तिवारी, सचिन तिवारी सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली समस्त लड़कियां और महिलाएं मौजूद रहीं थीं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular