HomeGeneralगुवाहाटी से लापता तीन नाबालिग छात्रा एनजेपी से बरामद

गुवाहाटी से लापता तीन नाबालिग छात्रा एनजेपी से बरामद

गुवाहाटी के नूनमाटी इलाके के नेपाली चौक स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल से तापता तीन छात्राओं को पुलिस ने न्यू जलपाईगुड़ी से बरामद किया है । पुलिस ने बुधवार को बताया अभिभावक इलाके के नेपाली चौक स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल मे अपनी तीन नाबालिक बच्चियों को मंगलवार 8:30 बजे स्कूल को छोड़कर आए थे।

11:00 बजे के करीब उन्हें पता चला की तीनों बच्चियां स्कूल में नहीं हैं। इसके बाद अभिभावकों ने नूनमाटी थाने में लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। अभिभावकों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच करते हुए नूनमाटी थाने की एक टीम ने आरपीएफ की मदद से बीती रात न्यू जलपाईगुड़ी से तीनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया। लड़कियों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए गुवाहाटी वापस लाया जा रहा है। पुलिस दर्ज प्राथमिक के आधार पर मामले की जांच कर रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular