Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeमनाई गई स्वर्गीय बी एन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि

मनाई गई स्वर्गीय बी एन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष ई. हरिकिशोर तिवारी और महामंत्री शिवबरन सिंह यादव के आवाह्न पर रविवार को जिला मुख्यालय स्थित सिचाई विभाग के सभागार मे परिषद के संस्थापक सदस्य कर्मचारियों के प्रणेता स्वर्गीय बी एन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष पूरे आदर व सम्मान के साथ मनाया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बैनर तले जनपद पदाधिकारियों द्वारा स्व. बीएन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर फूल माला चढ़ाई गई।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. बी एन सिंह जनवरी 1966 में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की स्थापना की थी, तब से लेकर उन्होंने लगातार कर्मचारियों के लिए संघर्ष किया। उनके संघर्षो की देन है कि आज हम केंद्र के समान वेतन पा रहे हैं, स्वर्गीय बी सिंह कर्मचारियों के संघर्ष के कारण 56 दिन जेल में और 4 साल बिना वेतन के बिताये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने किया।

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों को स्व बी एन सिंह जी के जीवनी से सीख लेनी चाहिए तथा किसी भी आंदोलन को सफल करने के लिए तन मन धन से संघर्ष करना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा को परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष अवधेश यादव, परिषद के कोषाध्यक्ष महेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघके अध्यक्ष जगनारायण, अधीनस्थ सेवा संघ से रामशब्द, प्रधानाचार्य परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, आयुर्वेद फार्मासिस्ट एसोसिएशन से के हरी प्रसाद प्रजापति, विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular