Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagar12 फिट ज़मीन के नाम पर 12 लाख लेने का आरोप निकली...

12 फिट ज़मीन के नाम पर 12 लाख लेने का आरोप निकली डेढ़ फिट

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जमीन खरीद को लेकर एक महिला को भारी धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा है। सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के करसारी गांव निवासी कंचन सोनी पत्नी दिलीप सोनी ने जलालपुर क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसने विपक्षी त्रिभुवन नाथ मौर्या से गाटा संख्या 627(क), रकबा 0.0360 हेक्टेयर, जो जलालपुर–रामगढ़ मार्ग पर स्थित है, को 27 सितंबर 2023 को 12 लाख रुपये में खरीदा था। इसमें 6 लाख रुपये विक्रेता के खाते में तथा 6 लाख रुपये गवाहों के समक्ष नकद दिए गए थे।

कंचन सोनी का आरोप है कि विक्रेता ने धोखे से उसे वह भूमि बेच दी, जिसमें वास्तविक रूप से केवल डेढ़ फुट जमीन बची थी, वह भी दूसरे के कब्जे में। शेष भूमि विक्रेता के भाई रामदुलार मौर्य के हिस्से में थी। जब पीड़िता ने अपने पैसे और जमीन वापस मांगी तो विक्रेता की पत्नी बेइला देवी, पुत्र शोभनाथ और ब्रजनाथ मौर्य द्वारा अभद्र गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह से मिलकर प्रकरण की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular