join us-9918956492————————————–
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की है कि केंद्र सरकार ऐसा कानून बनाए, जिसमें भारतीय मुस्लिमों को ‘पाकिस्तानी’ कहे जाने को दंडनीय अपराध माना जाए.

लोकसभा में उठाई मांग
ओवैसी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस में भाग लेने के दौरान यह मांग रखी. ओवैसी ने कहा कि कानून को अपराध के तीन साल तक कारावास की सजा देनी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार संसद में ऐसे बिल नहीं लाएगी. बता दें कि एआईएमआईएम प्रमुख ने ट्रिपल तलाक बिल को “महिला विरोधी” करार दिया था.
20 लाख हिंदू महिलाओं को उनके पतियों ने छोड़ दिया है- असदुद्दीन ओवैसी
मिलाद-उन-नबी के मौके पर एमआईएम मुख्यालय दारुसलाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि कानून, अपनी पत्नियों को छोड़ने वाले पतियों की एक नई समस्या की ओर ले जा सकता है. उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के बारे में बोलने लेकिन ‘हिंदू बहनों’ की अनदेखी करने पर पीएम मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ’20 लाख हिंदू महिलाओं को उनके पतियों ने छोड़ दिया है’, क्या मोदी इनके बचाव में भी आएंगे?
https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8





