join us-9918956492———————————-
बहराइच। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वाछिंत/वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देश के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) रबीन्द्र सिंह , क्षेत्राधिकारी के0के0सिंह चौहान के निर्देशन में थानाध्यक्ष ब्रम्हानन्द सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमआज रात देखभाल क्षेत्र व वान्छित अपराधियो की तलाश में निकली महोतन पुरवा चौराहा क्रास कर आगे नौतला की तरफ जा रहे थे कि गोविन्दा पुर पुल के पास स्थित सूनसान स्थान पर उत्तरी तरफ झाडियों से तीन व्यक्ति एकाएक निकल कर पक्की सडक पर आ गये पुलिस की जीप का प्रकाश देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस वालो पर फायर करने लगे कि पुलिस टीम ने योजना बनाकर बचते बचाते छुपते छुपाते गाडी की आड लेते हुए तीनो व्यक्तियो को पकड लिया गया पकड़े गए लोगों केे पता पूछते हुए जामा तलाशी लिया गया तो पहले ने अपना नाम जाहिद पुत्र रज्जब अली नि0 वेहनन पुरवा दा0 मुकेरिया थाना रामगांव जनपद बहराइच के कब्जे से एक अदद बन्दूक देशी एक नली 12 बोर व 6 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 12 बोर व एक अदद तलवार बरामद हुई, दूसरे ने अपना नाम मुस्तबा उर्फ लल्ली पुत्र असगर नि0 वेहनन पुरवा दा0 मुकेरिया थाना रामगांव जनपद बहराइच के कब्जे बरामद शुदा एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व 4 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा तीसरे ने अपना नाम जियाउल हक पुत्र सिराजुल हक नि0 उमर पुर दा0 बाला सराय थाना हरदी जनपद बहराइच के कब्जे बरामद शुदा एक अदद तमन्चा देशी 12 बोर व 5 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 2 अदद खोखा कारतूस व एक अदद तलवार बरामद हुई ।

जिस सम्बन्ध मे थाना रामगाव मेंं मुकदमा पंजीकृत कर इनलोगों को जेल भेजा गया इनलोगों के पास से एक अदद बन्दूक देशी एक नली 12 बोर,एक अदद तमन्चा 315 बोर ,व एक अदद देशी तमन्चा 12 बोर ,व दो अदद तलवार ,तथा 11 अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर व 3 अदद खोखा 12 बोर व 4 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। इन लोगों की गिरफ्तारी ब्रह्मानंद सिंह थानाध्यक्ष थाना रामगांव उ0नि0 चन्द्रपाल यादव थाना रामगाँव,उ0नि0राम सजीवन निषाद,उ0नि0 श्री संजय अग्निहोत्री,आरक्षी सुरेन्द्र कुमार मौर्य,आरक्षी राम अशीष वर्मा,आरक्षी इन्द्र कुमार तिवारी तथा आरक्षी रामललित थाना रामगांव जनपद बहराइच का योगदान रहा।जनपद में हुए इस बड़े खुलासे से अपराधियों के हौसले यक़ीनन पस्त होंगे।पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने इस कार्य के लिये थाना रामगांव के पुलिस कर्मियों द्वारा किये गए कार्य की सराहना की है।
अतहर मेहदी की रिपोर्ट—————-
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





