Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeदहेज में 20 लाख नगदी और कार न मिलने पर रुक गयी...

दहेज में 20 लाख नगदी और कार न मिलने पर रुक गयी शादी

 

अवधनामा संवाददाता 

लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर लगाई गुहार
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक परिवार में शादी की धूम थी। देर शाम लड़के पक्ष के लोग बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचे और दुल्हन के पक्ष के पूरे जोश के स्वागत भी किया। इसके बाद द्वारपूजा आदि रस्म पूरा होने के बाद जयमाला आयोजित हुई, जिसमें दुल्हन और दूल्हे ने एक दूसरे को वरमाला पहनाया। इसके बाद लड़के और लड़की पक्ष में विवाद हुआ और दूल्हा पक्ष के बारात वापस लेकर चले गए। अब दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला कसाय थाना क्षेत्र के बैरिया राजा का है। पुलिस को दिए गए तहरीर में दुल्हन के पिता  बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनुराधा सिंह की शादी कसया थाना क्षेत्र के कुडवा दिलीप नगर निवासी विजय मल सिंह के पुत्र डॉक्टर मृतुन्जय सिंह के साथ तय की थी। शादी सात जून को निर्धारित की गई थी। यह शादी कसया नगर के कसाडा चौराहे के पास से होना था। निर्धारित तिथि के दिन देर शाम को दूल्हा पक्ष की तरफ से बारात आई और उनका स्वागत कर जयमाला की रस्म अदायगी हुई। इसके बाद दुल्हा पक्ष की तरफ से दहेज की धनराशि 20 लाख के बाद और दस लाख रुपये व एक कार की मांग की जाने लगी। अचानक बढ़ी इस धनराशि को देने इनकार करने पर वर पक्ष के लोग बारात वापस लेकर चले गए। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
इस सम्बंध में कसाय एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular