Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarquee20 लाख हिंदू महिलाओं को उनके पतियों ने छोड़ दिया है- असदुद्दीन ओवैसी

20 लाख हिंदू महिलाओं को उनके पतियों ने छोड़ दिया है- असदुद्दीन ओवैसी

join us-9918956492————————————–
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की है कि केंद्र सरकार ऐसा कानून बनाए, जिसमें भारतीय मुस्लिमों को ‘पाकिस्‍तानी’ कहे जाने को दंडनीय अपराध माना जाए.

लोकसभा में उठाई मांग
ओवैसी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस में भाग लेने के दौरान यह मांग रखी. ओवैसी ने कहा कि कानून को अपराध के तीन साल तक कारावास की सजा देनी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार संसद में ऐसे बिल नहीं लाएगी. बता दें कि एआईएमआईएम प्रमुख ने ट्रिपल तलाक बिल को “महिला विरोधी” करार दिया था.

शरीयत’ की रक्षा के लिए भारतीय मुसलमान एक हों- ओवैसीउल्‍लेखनीय है कि इससे पहले तीन तलाक पर प्रस्तावित कानून का कड़ा विरोध करते हुए एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीते शनिवार को ‘शरीयत’ की रक्षा के लिए भारतीय मुसलमानों से एक होने का आह्वान किया था. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मुद्दे पर दिए गए फैसले को अस्पष्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई नहीं कह सकता कि एक बार में तीन दफा तलाक बोलने पर शादी समाप्त हो जाएगी या फिर उसे केवल एक तलाक माना जाएगा. उन्होंने आश्चर्य प्रकट किया कि सरकार कैसे संसद में विधेयक ला सकती है. उन्‍होंने नरेंद्र मोदी सरकार से पूछा कि क्या सरकार उन महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी, जिनके पतियों को तीन साल जेल भेज दिया जाएगा.

20 लाख हिंदू महिलाओं को उनके पतियों ने छोड़ दिया है- असदुद्दीन ओवैसी
मिलाद-उन-नबी के मौके पर एमआईएम मुख्यालय दारुसलाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि कानून, अपनी पत्नियों को छोड़ने वाले पतियों की एक नई समस्या की ओर ले जा सकता है. उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के बारे में बोलने लेकिन ‘हिंदू बहनों’ की अनदेखी करने पर पीएम मोदी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ’20 लाख हिंदू महिलाओं को उनके पतियों ने छोड़ दिया है’, क्या मोदी इनके बचाव में भी आएंगे?

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular