HomeMarqueeमोतिहारी में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मोतिहारी में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

शराब तस्कर से रुपया लेकर शराब सहित तस्कर को छोड़ने मामले में मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने पुलिस कर्मियो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी ने जांच का निर्देश दिया। वही जांचोपरांत मामला सत्य पाए जाने के बाद दो पुलिस कर्मी को तत्काल गिरफ्तार कर अग्रतर करवाई की जा रही है।

मामला जिले के ढाका थाना का है,जहां पदस्थापित दो पुलिस कर्मी(सिपाही) अनिल कुमार एवं नीरज कुमार यादव सोमवार की देर शाम रूपये लेकर शराब सहित शराब तस्कर को छोड़ दिया।बताया गया कि दोनों पुलिस वाले सादे ड्रेस में ढाका घोडासहन रोड़ में रक्सा रहीमपुर गांव के समीप नेपाल से शराब तस्करी कर ला रहे तस्करों की धड़ पकड़ में लगे हुए थे। इसी दौरान एक शराब तस्कर को शराब के साथ दोनों सिपाहियों ने पकड़ा। कुछ देर बाद रूपये लेकर शराब एवं शराब तस्कर को छोड़ दिया। किसी ने इस घटना क्रम की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारी को दी।

वरीय अधिकारी के आदेश पर ढाका थाना में पदस्थापित परि०पुअनि अमरजीत कुमार सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे तो दोनों सिपाही अनिल एवं नीरज से भेंट हो गई। तलाशी के दौरान पॉकेट से 19 हजार रूपया बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों सिपाहियों को थाना लाया गया तथा पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि रुपया लेकर शराब सहित तस्कर को छोड़ने का मामला प्रथम दृश्या सत्य पाया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दोनों सिपाहियों पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular