Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeसड़क दुर्घटना में दो की मौत

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

पूर्व मेदिनीपुर जिले के बाजकुल में शुक्रवार सुबह हुई एक मशीन वैन और लॉरी की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में दो और लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह दीघा-नंदकुमार 116बी नेशनल हाईवे पर हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। इसके अलावा गुरुवार रात नदिया के तेहट्ट में बाइक की चपेट में आने से एक महिला की जान चली गयी थी।

पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह चार यात्रियों से भरी एक मशीन वैन दीघा की ओर से नंदकुमार की ओर जा रही थी। कांथी की ओर से आ रही लॉरी से मशीन वैन की आमने सामने की टक्कर हो गयी। चारों यात्री वैन से छिटककर गिर पड़े। तभी एक लॉरी ने दो लोगों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाकियों को बचा लिया गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। खबर लिखे जाने तक घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। पुलिस ने पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त मशीन वैन और लॉरी को हटाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular