16 साल के लड़के ने 71 साल की महिला से की शादी

0
407
देखे पूरी खबर ———————————-
BRIJENDRA BAHADUR MAURYA 
16 साल के लड़के ने 71 साल की महिला से की शादी
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। वो न तो उम्र देखता है और न ही रंग-रुप। प्यार बस दिल देखता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इंडोनेशिया में, जहां दो प्यार करने वालों के बीच में उम्र का इतना फासला था कि देखने वाले हैरान लग गए।
16 साल के एक लड़के को 71 साल की औरत से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा की उन्होंने तमाम विरोधों के बावजूद शादी कर ली।
16 साल के सेलामत रियादी को 71 साल की रोहाया से प्यार हो गया। वो एक दूसरे को पसंद करने लगे। दादी की उम्र के होने के बावजूद सेलामत को उनसे प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के बिना रहने को तैयार नहीं थे। रोहाया पहले दो बार विधवा हो चुकी है और अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुकी रोहाया शादी के लिए बहेद उत्सुक है।
इस प्यार से दोनों ही परिवारवालों को एतराज था। वो नहीं चाहते थे कि दोनों शादी करें। वो उनके खिलाफ थे, लेकिन दोनों ने अपने परिवारों को धमकी भी दी अगर इस शादी नहीं करवाई गई तो वो आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद उनके घरवाले डर गए।
घरवालों ने सेलामत रियादी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो किसी भी कीमत पर रोहाया से शादी करना चाहता था। इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक दूसरे के आसपास बैठे है। जिसमें दोनों जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हुए नजर आ रहे हैं।
——————————————————————————————————————–
अगर जानकारी पसंद आई तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर दे और अधिक शेयर करे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here