Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeसम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 144शिकायतें,सात का निस्तारण हुआ

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 144शिकायतें,सात का निस्तारण हुआ

राजस्व सम्बंधित मामलों के निस्तारण को संयुक्त टीमें बनाई गई

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिले की चार तहसीलों में कुल 144शिकायतें आईं।सात मामले दिवस के दौरान निस्तारित किए गए। तिलोई और मुसाफिरखाना में निस्तारण की प्रगति शून्य रही। गौरीगंज में डी एम संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने जनसुनवाई की।

जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सभी अधिकारियों को जनशिकायतोंं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डी एम ने कहा है कि राजस्व सम्बंधित शिकायतों के निस्तारण के मामले में एस डी एम और तहसीलदार स्वयं निगरानी करें और राजस्व कर्मियों के साथ स्वयं भी मौके पर जाएं।

अमेठी तहसील में 28प्रार्थना पत्र आए। एक प्रकरण का निस्तारण हुआ है। गौरीगंज में 38शिकायतें आईं। छः का निस्तारण हुआ है। तिलोई तहसील में सर्वाधिक 60और मुसाफिर खाना में 18प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं। निस्तारण शून्य रहा है। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular