Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeजुआ खेलते हुए 11 जुआरियों को पकड़ा, 48600 रुपये बरामद

जुआ खेलते हुए 11 जुआरियों को पकड़ा, 48600 रुपये बरामद

अवधनामा संवाददाता

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने दुकान के अंदर जुआ खेलने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 ताश पत्ता व 48600 रुपये बरामद किये हैं। पकड़े गये सभी जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक वैभव कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जुआरियों, सटोरियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार शाम सवा छह बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर भूरा उर्फ विकाश की दुकान अल्का पेट्रोल पम्प के पास नाले के किनारे शीशे की बंद दुकान में जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दुकान के अंदर जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फड़ से 41330 रुपये और जामा तलाशी में 7270 रुपये बरामद किये। पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ 13 जी के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार जुआरियों में प्रमोद कुमार निवासी महादेव नगर गली नंबर छह रामगढ़, अतुल पचौरी निवासी किशन नगर, कुलदीप शर्मा निवासी रूपसपुर थाना लाइनपार, सोनू जैन निवासी नगला करन सिंह गली नम्बर तीन उत्तर, सुरेश निवासी जाटऊ थाना नारखी गजेन्द्र निवासी किशन नगर उत्तर, अरविन्द निवासी कुशवाह नगर उत्तर, भीमसेन प्रजापति निवासी कुशवाह नगर उत्तर, भोला निवासी श्रीपाल कोलोनी गली नंम्बर 17 उत्तर, भूरा निवासी दखल और अवधेश निवासी ककरऊ थाना उत्तर शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वैभव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राकेश कुमार गिरी, राजीव कुमार, लव प्रकाश, चतुर्भुज, अमित कुमार, अजीत सिंह और नीरज कुमार आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular