BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
नियुक्ति पत्र के इंतजार में सहायक अध्यापक
10 दिनों से बैठे हैं धरने पर

लखनऊ। राजधानी के लक्ष्मण मेला मैदान पर 10 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे सहायक अध्यापकों ने गुरुवार को बताया कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए 12460 सहायक शिक्षकों की भर्ती की गई थी परंतु शासन द्वारा रोक लगाने के बाद से हजारों अध्यापक हाथ पर हाथ रख कर बैठे हैं। अपूर्व सिंह ने कहा कि आरटीआई रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में 1 लाख 32 हजार पद रिक्त हैं और शिक्षा मित्रों पर आए नए आदेश के बाद योगी सरकार को चाहिए कि वह तुरंत ही हमारी मांगो को स्वीकृत करते हुए नियुक्ति पत्र जारी करने का काम करे।
मांगे पूरी न होने पर 2 अगस्त को विधानसभा घेराव करने की बात करते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही हमें नियुक्ति पत्र न सौंपे तो विधानसभा घेरने के आलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s





