Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeकृषक इंटर कॉलेज के 04 बाल विज्ञानी जनपद के लिए चयनित

कृषक इंटर कॉलेज के 04 बाल विज्ञानी जनपद के लिए चयनित

अवधनामा संवाददाता

टूण्डला :- भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा टूण्डला में प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी हिमांशु भारद्वाज के संयोजन में किया गया। जिसका प्रारम्भ रंगेश उपाध्याय एवं अश्वनी कुमार जैन द्वारा किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रोजेक्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए एक शोध कार्यक्रम है। शोध प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करते हैं। जिससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पारितंत्र की विभिन्न परियोजनाओं की प्रोजेक्ट फाइल का अवलोकन भी किया एवं विद्यार्थियों को उनके विषय एवं कमियों को समझाया। प्रोजेक्ट प्रदर्शन में विद्यालय की कुल 36 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जनपद स्तर के लिए 04 टीमों क्रमशः उन्नति शर्मा, रमन पाठक, इक्षिता जैन, रितु सिंह का चयन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में गोकुल चंद्र गौतम, सुरेश चंद्र पचौरी, सुनील जैन, अमित उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, अजय कुमार, अनिल चक, शीरध्वज शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular