Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeस्कूल वाहनों की अराजकता पर जिला प्रशासन सख्त

स्कूल वाहनों की अराजकता पर जिला प्रशासन सख्त

स्कूल वाहनों की अराजकता पर जिला प्रसाशन सख्त
– नौनिहालों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूल वाहनों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया औचक निरीक्षण
– देश के कर्णधारों को स्कूल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरने का मामला
– मानकों को ताक पर रखकर चलाये जा रहे स्कूल वाहन
– जिला प्रसाशन सख्त, अब नहीं चलेगी स्कूलों में वाहन चालकों की मनमानी
कानपुर महानगर। शहर के अंदर चल रहे प्राइवेट स्कूलों में नौनिहालों को लाने और ले जाने का जिम्मा उठाये वाहनों और वाहन चालकों के खिलाफ आम जनमानस और अविभावकों से मिल रही लगा तार शिकायतों को मद्देनजर रखते हुये आज सिटी मजिस्ट्रेट कानपुर महानगर ने स्कूलों से संबंधित चलने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और यातायात टीम ने बच्चों से भरी स्कूल वैन रोक कर बच्चों की संख्या का जायज़ा लिया तो जो हकीकत सामने आई वो चौकाने वाली थी।
देश के कर्ण धारों को शिक्षा के मंदिर में लाने और ले जाने का ठेका लिये स्कूल वाहन सभी मानकों को ताक पर रखकर अधिक संख्या में बच्चे भर कर अपना स्कूली वाहन चलाते हैं। स्कूल वैन चालक और उनके हमदर्दों की मनमानी तब सामने आई जब इसका औचक निरीक्षण किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट ने और यातायात टीम ने निरीक्षण के दौरान ये पाया कि प्राइवेट स्कूल वाहन नियमों को ताक पर रखकर नौनिहालों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान
आर0 एन0 पांडेय, शिव बाहदुर आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular