Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसैकड़ों मासूम बच्चों की मौत पर सीपीआई ने राज्य सरकार के खिलाफ...

सैकड़ों मासूम बच्चों की मौत पर सीपीआई ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाला

SATEESH SANGAM—————

सैकड़ों मासूम बच्चों की मौत पर सीपीआई ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाला

आक्सीजन कम्पनी के बकाया धनराशि भुगतान न करने की वजह से आक्सीजन की सप्लाई न होने के बाद हुए सैकड़ों बच्चों का मौत पर कम्युनिस्ट पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लखनऊ के परिवर्तन चौक से जीपीओ तक विरोध प्रदर्शन किया 
गोरखपुर मेडीकल कालेज में बीगत दिनों हुई बड़ी संख्या में मौत को लेकर जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में लोगों ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया|
सेंगर का कहना है कि योगी सरकार की लापरवाही की वजह से मासूम बच्चों की मौत हुई आक्सीजन कम्पनी का बकाया 70 लाख रुपये धनराशि भुगतान न कर पाने से इतना बड़ा हादसा हुआ जिसके जिम्मेदार योगी सरकार है। इतनी बड़ी घटना के बाद सीएम योगी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए |
आगे बताया कि आक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने की स्पष्टता कई जाँच रिपोर्ट से प्राप्त हुई लेकिन योगी सरकार अपनी जवाब देह से बचने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रही है। लिहाजा पार्टी इस जांच रिपोर्ट को खारिज करते हुए इस आपराधिक लापरवाही के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार मानती है। 
आगे बात करते हुए बताया कि यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने को लेकर है क्योंकि ऐसी शर्मनाक घटना के बाद पूरे प्रदेश में कई दिनों से मातम का माहौल बना हुआ है। अपनी मांगों को लेकर कहा कि मेडिकल शिक्षा का बजट 50% तक घटा दिया जाए तथा उसमें सुधार किया जाए। आगे बताया कि यदि मेरी माँगो को पूरा नहीं किया गया तो आगे भी हमारी पार्टी ऐसे ही प्रदर्शन करती रहेगी। 

https://www.youtube.com/watch?v=YLlPJE-deBw


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular