join us-9918956492—————
सेना कोर्ट लखनऊ के प्रशासनिक सदस्य एयर मार्शल अनिल चोपड़ा हुए सेवानिवृत्त
एयर मार्शल अनिल चोपड़ा के निर्णय हमें उनकी याद दिलाते रहेंगें-विजय कुमार पाण्डेय

सेना कोर्ट लखनऊ के प्रशासनिक सदस्य एयर मार्शल अनिल चोपड़ा चार वर्षों की सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हुए, सेना कोर्ट ने उनका फुल कोर्ट रिफरेन्स कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें विभागाध्यक्ष न्यायमूर्ति डी.पी.सिंह, न्यायमूर्ति एस.बी.एस.राठौर, ले.जनरल ज्ञान भूषण, एयर मार्शल बी.बी.प्रसाद सिन्हा, सं-रजिस्ट्रार ले.कर्नल सीमित कुमार, उप-रजिस्ट्रार विंग कमांडर एस.एन. दिवेदी एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी ना.सूबेदार अमरनाथ झा इत्यादि शामिल हुए l
न्यायमूर्ति डी.पी.सिंह ने बताया की वायु-सेना के साथ-साथ अनिल चोपड़ा का न्यायिक-सदस्य के रूप में पूरा कार्यकाल समर्पण, निष्ठा और त्याग का प्रतीक रहा है, उन्होंने करीब तीन हजार से अधिक निर्णय सुनाये जिनमें से करीब तेरह सौ से अधिक निर्णय अन्य सेनाकोर्टों और भविष्य में न्याय के लिए आने वाले अपीलार्थियों के लिए नजीर का कार्य करेंगें l बार के अध्यक्ष और लिटिगेशन इंचार्ज ने भी उनकी सराहना की |
ए.ऍफ़.टी.बार एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि एयर मार्शल अनिल चोपड़ा का व्यक्तित्व और चरित्र भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का श्रोत बना रहेगा उनकी कार्यशैली, व्यवहार और न्याय की समझ बहुत ही प्रभावशाली थी जिसके कारण उन्होंने हजारों की तादात में मामले निस्तारित किए l विजय पाण्डेय ने कहा कि आज बार उनकी यादों को अपने अतीत का हिस्सा बनाकर उनके भावी सुखद जीवन की कामना करता है l मौके पर बार के सदस्य पूर्व जनरल सेक्रेटरी डी.एस.तिवारी, संयुक्त-सचिव पंकज कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष बी.पी.सिंह, विशाल भटनागर, पारिजात बेलोरा, कविता मिश्रा, कविता सिंह, विनय कुमार पाण्डेय, अनुराग मिश्रा, शमशाद आलम, वी.पी.पाण्डेय एवं आर.सी.दीक्षित इत्यादि अधिवक्ता उपस्थित थे.
https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE





