Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUncategorizedसुनीता ने नवाज पर मानहानि का केस किया

सुनीता ने नवाज पर मानहानि का केस किया

डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492—————

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ वक्त पहले अपनी बायोपिक रिलीज की थी. अपनी किताब में उन्होंने अपने लव अफेयर के बारे में भी बेबाकी से बात की थी जिसके बाद उनकी सबसे पहली गर्लफ्रेंड सुनीता रजवार ने अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट लिख कर नवाजुद्दीन की बुक में लिखी गईं बातों को झूठा बताया था. इसके अलावा मिस मालिनी की शूटिंग के वक्त उनके साथ काम कर चुकी उनकी को-स्टार निहारिका सिंह ने भी नवाज द्वारा उनकी किताब में कहीं गईं बातों को झूठा बताया था. इसके बाद अब सुनीता ने नवाज पर मानहानि का केस कर दिया है. 

हमारी सहयोगी वेबसाइट में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक सुनीता ने नवाज पर 2 करोड़ का मानहानी का केस किया है. सुनीता ने कहा है कि अगर इस केस से उन्हें पैसे मिलते हैं तो वह उस पैसे को सोशल वर्क में लगाएंगी. अपनी किताब में नवाज ने दावा किया है कि सुनीता ने उन्हें इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वह किसी काम्याब कलाकार के साथ रहना चाहती थीं, न कि किसी संघर्ष कर रहे कलाकार के साथ.

अपनी किताब पर लगातार हो रहे विवाद के कारण नवाजुद्दीन ने अपनी किताब को कुछ दिन पहले वापस ले लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि, “मैं उन सब लोगों से माफी मांग रहा हूं, जिनकी भावनाएं मेरे मेमॉइर की वजह से आहत हुई हैं. यहां मैं खेद जताता हूं और अपनी किताब को वापस लेता हूँ”

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular