BRIJENDRA BAHADUR MAURYA……………….
सीएम योगी से मिले दिवगंत आईएएस अनुराग तिवारी के परिजन
सीबीआई जांच के लिये लिखा केन्द्र को पत्र

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने दिवगंत आईएएस अनुराग तिवारी के परिजनों के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आईएएस अनुराग तिवारी की मृत्यु को गम्भीरता से लेते हुए सीबीआई जांच के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखा।
विगत दिनों आईएएस अनुराग तिवारी की रहस्यमय परिस्थतियों में हुई मृत्यु पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे दिवगंत अनुराग तिवारी के भाई मयंक तिवारी उनकी माँ और बहन ने अनुराग तिवारी की मृत्यु की न्यायिक जांच की मांग की। प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश के साथ दिवंगत अनुराग तिवारी कालेज में जूनियर थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधा घंटे परिजनों की बाते सुनकर वहां उपस्थित मुख्य सचिव को अनुराग तिवारी की मृत्यु की सीबीआई जांच के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने के निर्देश दिये ।





