सीएचसी में महिला डॉक्टर ड्यूटी पर न मौजूद होने पर गर्भवती महिलाओं ने काटा हंगामा
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर के ना आने पर जोरदार हंगामा हुआ सुबह 8:00 बजे से गर्भवती महिला सैकड़ों की संख्या में लाइनों में लगी थी और डॉक्टर का इंतजार कर रही थी लेकिन डॉक्टर अधीक्षक से बिना बताए छुट्टी पर चली गई मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 3 स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है लेकिन आज मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तीनों डॉक्टर छुट्टी पर चली गई जिसके कारण गर्भवती महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और सभी महिलाओ ने पर्चा भी फाड़ दिया।

सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए अथक प्रयास कर रही है लेकिन मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिलाओं को मुश्किलें झेलनी पड़ रही डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन डॉक्टर अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं बिना बताए छुट्टी पर चले जाते हैं सुबह 8:00 बजे से गर्भवती महिलाओं की सैकड़ों की संख्या में लाइन लगी हुई है लेकिन डॉक्टरों का इंतजार करते-करते थक हारकर महिलाएं हंगामा करने लगी और अधीक्षक कार्यालय का घेराव भी किया । सीएचसी ईलाज के लिए आई प्रतिभा, कामनी समेत कई महिलाओं का आरोप है कि यहाँ इलाज नहीं मिल पा रहा है हम लोगो को भटकना पड़ता है, डाक्टरों के मौजूद न होने से परेशानी झेलनी पड रही हैं। अधीक्षक कैलाश बाबू का कहना है कि इन लापरवाह डॉक्टरों के ऊपर कार्यवाही करेंगे और सीएमओ को जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





