Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeसिपाही की गलती से एक चौकीदार की हुई मौत

सिपाही की गलती से एक चौकीदार की हुई मौत

डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492————–

हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली में राइफल लोड करते समय सिपाही से गलती से चली गोली लगने से एक चौकीदार की मौत हो गयी. पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने आज यहां बताया कि पिहानी कोतवाली में ड्यूटी बदलने के दौरान सिपाही बृजेश सोनी रात्रि गश्त पर रवानगी के लिए कोतवाली परिसर में राइफल लोड कर रहा था. उसी प्रक्रिया में अचानक गोली चल गई, जो वहां मौजूद चौकीदार रामू (30) को जा लगी जिससे उसकी मौत हो गयी.

मिश्र ने बताया कि वह खुद और अन्य आला अफसर मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी ली. सिपाही बृजेश को हिरासत में ले लिया गया है. चौकीदार रामू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अफसरों ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular